Skip to main content
Live

छिंदवाड़ा में किसानों का हल्लाबोल, कलेक्टर नही आए तो कुत्ते को सौंपा ज्ञापन

छिंदवाड़ा में किसानों का हल्लाबोल, कलेक्टर नही आए तो कुत्ते को सौंपा ज्ञापन
AI Summaryसंक्षेप में

छिंदवाड़ा में कांग्रेस ने बुधवार को एक बड़ा आंदोलन किया।

किसानों के साथ आदिवासी की जमीन के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार सहित छिदंवाड़ा जिले के प्रशासन और सांसद पर सीधा हमला बोला। कांग्रेस ने एक महीना पहले ही इस आंदोलन की चेतावनी दी थी। बुधवार कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन केा जिलेभर के नेताओं और किसानों का समर्थन भी मिला और दस हजार से ज्यादा संख्या में लोग आमसभा सुनने पहुंचे थे। जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के नेतृत्व में हुए इस हल्लाबोल आंदोलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, विधायक संजीव शर्मा, पूर्व मंत्री ओमकार मरकाम, सुश्री विजय लक्ष्मी साधौ के अलाव महाकौशल क्षेत्र के कई पूर्व और मौजूदा विधायक और कांग्रेस के बड़े नेता शामिल हुए। आमसभा में कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार और छिदंवाड़ा जिला प्रशासन के अधिकारियों और सांसद पर सीधा हमला बोला। दोपहर एक बजे से शुरू हुई आमसभा और उसके बाद ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद शाम चार बजे आंदोलन खत्म हुआ।

पूर्व सांसद नकुलनाथ

कलेक्टर नहीं आए तो कुत्ते को पहना दिया ज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के बीच पटवारी और नकुलनाथ कलेक्टर को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। एडीएम ज्ञापन लेने आए लेकिन उन्हें ज्ञापन नहीं दिया गया। वे भी लगभग पौन घंटे गेट पर खड़े रहे। इस बीच एसडीएम भी उनके पास पहुंचे। कलेक्टर जब नहीं पहुंचे तो उमर सिंघार अपने कंधे पर एक कुत्ते को लेकर आए। कांग्रेसियों ने उसके गले में बंधे पटट्टे में ज्ञापन पहनाया और अपना अआंदोलन खत्म करते हुए वहां से कांग्रेस कार्यालय की ओर चल पड़े।

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी

प्रदेश में चोरों की सरकार : पटवारी

पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार चोरों की सरकार है। वोट की चोरी, खाद की चोरी, विधायकों की चोरी, युवाओं के रोजगार की चोरी, गैस, बिजली सब्सीडी की चोरी हो रही है प्रदेश में। एक भी विभाग ऐसा नहीं है जहां ईमानदारी से काम होता है। सरकार और प्रशासन कह रहा है कि खाद पर्याप्त है तो किसान क्या मजे लेने लाइन में खड़ा है। उन्होंने कहा कि ये अलीबाबा चालीस चोरों की सरकार है और किसान और आमजनता इस सरकार को सबक सिखाएगी।

नेता और अधिकारी खाद की कर रहे दलाली : नकुलनाथ

छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस समय किसान खाद के लिए बेहाल है। छिंदवाड़ा में किसान पूछ रहे हैं तो अधिकारी नेता कह रहे हैं खाद पर्याप्त है तो फिर खाद गई कहां। स्पष्ट है कि अधिकारी और भाजपा के नेता इसकी कालाबाजारी कर रहे है। अपनों के गोदामों में खाद पहुंचा रहे हैं। किसान मांगने जा रहा है तो उसे डंडे मार रहे हैं। आदिवासियों की जमीनों को गलत तरीके से सामान्य मद पर कन्वर्जन सबसे ज्यादा छिंदवाड़ा में हो रहा है। उनपर अत्याचार किया जा रहा है और ये आदिवासियों के मसीहा बने हुए हैं।

सरकार- नेता प्रशासन सब मिले हुएः उमंग सिंघार

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश में जो मौजूदा हालात बन रहे हैं वे बेहद दुखदायी है। आज यहां हजारों की संख्या में जमा आम व्यक्ति और किसान इस बात का सबूत है कि प्रदेश की सरकार, उसके नेता और प्रशासनिक अधिकारी मिल गए हैं। जिले के अधिकारी नेताओं के इशारों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने छिंदवाड़ा जिला प्रशासन और सांसद पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि कांग्रेस किसान, आदिवासियों, महिलाओं के साथ है।

छिंदवाड़ा


Share:
Subscribe

नए लेख और महत्वपूर्ण अपडेट सीधे आपके Inbox में।