Skip to main content
Live

नकली खाद-बीज और कीटनाशकों ...

नकली खाद-बीज और कीटनाशकों ...

नकली खाद-बीज और कीटनाशकों की बिक्री पर सख्त हुए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

नकली खाद-बीज और कीटनाशकों की ब्रिकी के मामले में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को कृषि मंत्री ने इसी संदर्भ में मंत्रालय में एक बैठक ली। इस बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान नकली खाद-बीज व कीटनाशक बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

किसानों की पीड़ा को गंभीरता से समझें अधिकारी

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, किसानों की फसलें खराब होने को सभी अधिकारी अत्यंत गंभीरता से लें, ताकि किसानों को नुकसान से बचाया जा सके। उन्होंने अफसरों से व्यापक पैमाने पर छापेमारी और खेतों में जाकर जांच करने के निर्देश भी दिए हैं। मंत्री चौहान ने कहा कि नकली खाद-बीज और कीटनाशकों के कारण कोई एक नहीं, बल्कि कई जिलों में सैंकड़ों किसान परेशानी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई जगहों से ऐसी शिकायतें आ रही हैं, किसान कहते हैं कि उन्होंने खेत में दवाई तो डाली लेकिन उस दवाई का कोई असर ही नहीं हो रहा है। मंत्री चौहान ने कहा कि वह किसानों की इस समस्या से बहुत चिंतित हैं। उन्होंने अधिकारियों से किसानों की पीड़ा को गंभीरता से समझने को कहा है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि मैंने खुद किसानों के खेत में जाकर देखा, एक दवाई किसान ने डाली, जिसकी वजह से उसकी सोयाबीन की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई। जब मैंने खेत में देखा तो सैकड़ों किसान वहां मौजूद थे। सभी किसानों ने मुझे परेशानियां बताईं। मंत्री चौहान ने कहा कि ऐसे घटिया या नकली दवाई बेचने वालों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाना चाहिए, इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएं।

फैक्ट्रियां और दुकाने सील की जाएं

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए कि कृषि विभाग का अमला राज्य सरकारों के साथ किसानों के खेतों में जाकर जांच करें और अभियान चलाकर व्यापक पैमाने पर आकस्मिक छापेमारी पर कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने सैंपल लेने और जांच करने पर फेल होने पर कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कहा कि जो कंपनी या निर्माता गड़बड़ियां कर रहे हैं, उनके खिलाफ हम सख्त कार्रवाई करंगे तो गड़बड़ करने वाले लोगों में भय पैदा होगा और किसानों को राहत मिलेगी। केंद्रीय कृषि मंत्री ने गड़बड़ी मिलने पर फैक्ट्रियां और दुकाने सील करने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर कहीं कुछ गलत हो रहा हो तो किसानों के हित में कड़ी कार्रवाई करना हमारा धर्म है। अगर कहीं गलत हो रहा है तो नहीं होने दें, यह हमारी ड्यूटी है जिसका पालन हमें करना है। मंत्री शिवराज सिंह ने एक अन्य विष में पॉली हाउस, मैकेनाइजेशन के लिए केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी सहायता का कृषि विभाग की टीमों के द्वारा सत्यापन करने के निर्देश दिए। मंत्री चौहान ने कहा कि कहा कि पॉली हाउस, ग्रीन हाउस, मैकेनाइजेशन के लिए केंद्र से दी जा रही सब्सिडी का लाभ किसानों को वास्तविक रूप कितना मिल रहा है इसको भी चेक किया जान चाहिए।

धन्यवाद @pbi!