10 हजार से अधिक छात्रों ने मनाया मेगा टिंकरिंग दिवस..
📑 विषय सूची
लोड हो रहा है...12 अगस्त 2025
10 हजार से अधिक छात्रों ने मनाया मेगा टिंकरिंग दिवस, डू-इट-योरसेल्फ से बनाया वैक्यूम क्लीनर
आकांक्षी जिला व विकासखण्ड कार्यक्रम के तहत 12 अगस्त को नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन (AIM) ने मेगा टिंकरिंग दिवस का आयोजन किया। यह आयोजन भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कूल आधारित टिंकरिंग कार्यक्रम है। इस आयोजन में सभी 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 10 हजार से अधिक अटल टिंकरिंग लैब्स (एटीएल) के छात्र एक साथ आए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एटीएल और गैर-एटीएल स्कूलों के छात्रों को एक साथ लाना और उनमें रचनात्मकता और समस्या समाधान की भावना को प्रोत्साहित करना है।
इन छात्रों ने अपनी प्रयोगशालाओं में मौजूद रोजमर्रा की चीजों का उपयोग करके एक वैक्यूम क्लीनर डिजाइन और निर्माण करने की एक व्यावहारिक परियोजना में भाग लिया।
भारत के आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों के दूर-दराज के गांवों उत्तराखण्ड, लेह, लदाख, मिजोरम, कश्मीर, भुज व कच्छ क्षेत्रों के स्कूलों ने इस आयोजन में भाग लिया। एआईएम टीम भी इस आयोजन मे शामिल हुई और पूरे भारत के छात्रों के साथ मिलकर काम करके एक वैक्यूम क्लीनर बनाया।
यह महत्वकांक्षी पहल भारत के शिक्षा और नवाचार परिदृश्य में एक बड़ी उपबल्धि है, जो जमीनी स्तर पर रचनात्मकता और सहयोगात्मक शिक्षा की शक्ति को दर्शाती है।

ऑनलाइन एक साथ जुड़े 10 हजार छात्र
मेगा टिंकरिंग दिवस का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया। यह गतिविध ऑनलाइन स्ट्रीम किए गए एक चरण-दर-चरण मार्गदर्शन सत्र के माध्यम से निर्देशित थी, जिसमें छात्र वैज्ञानिक अवधारणाओं को सीख सकें। इसके साथ ही अपने निजी जीवन में मौजूद सामग्री का उपयोग कर कुछ नया बना सकें।
परियोजना-निर्माण सत्र नहीं, राष्ट्रीय नवाचार आंदोलन की शुरूआत
अटल इनोवेशन मिशन के मिशन निदेशक दीपक बागला ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन के अनुरूप जहां नवाचार और युवा राष्ट्रीय रूपान्तरण की प्रेरक शक्तियों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि मेगा टिंकरिंग दिवस 2025 जमीनी स्तर पर नवोन्मेषण शक्ति की एक प्रमुख उपबल्धि का प्रदर्शन है। दीपक बागला ने बताया कि इस लाइव कार्यक्रम में 10,000 से ज्यादा अटल टिंकरिंग लैब्स रचनात्मकता के एक घंटे में एकत्रित हुए। उन्होंने आगे कहा कि यह केवल एक परियोजना-निर्माण सत्र नहीं था, बल्कि यह एक राष्ट्रीय नवोन्मेषण आंदोलन की शुरूआत थी।
पीएमश्री जीजीआईसी कोटद्वार ने किया प्रतिभाग
उत्तराखण्ड के पौड़ी जिले के आकांक्षी ब्लॉक दुगड्डा के पीएमश्री जीजीआईसी स्कूल ने भी मेगा टिंकरिंग डे में प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्राओं ने एक वैक्यूम क्लीनर डिजाइन का निर्माण किया। छात्रों ने 30 मिनट की अवधि में डू-इट-योरसेल्फ से एक वैक्यूम क्लीनर डिजाइन का निर्माण किया। इस गतिविधि को छात्रों ने बड़े ही रचनात्मकता के साथ पूरा। इस दौरान शिक्षकों ने भी छात्रों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढावा देने पर काम किया।
रील बनाकर किया पोस्ट
पीएमश्री जीजीआईसी स्कूल ने इस गतिविधि को रील के माध्यम से भी शेयर किया है। उन्होंने अपने द्वारा बनाए गए डिजाइन की एक रील भी तैयार की। ताकि बाकि बच्चे भी उस रील से प्रेरित होकर रोजमर्रा की सामग्री का प्रयोग करके वैक्यूम क्लीनर डिजाइन तैयार कर सकें।

क्रेडिट: @PIBHindi
👨💻 ख़बर लोकतंत्र
ख़बर लोकतंत्र एक नई पीढ़ी का स्वतंत्र समाचार मंच है, जो पूरे भारत से असली कहानियां, लोगों की आवाज़ और गहरी जानकारियां आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस समाचार को साझा करें
👨💻 ख़बर लोकतंत्र
ख़बर लोकतंत्र एक नई पीढ़ी का स्वतंत्र समाचार मंच है, जो पूरे भारत से असली कहानियां, लोगों की आवाज़ और गहरी जानकारियां आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
